|
हिंदी वेबसाइट में आपका स्वागत है!
|
रोज नई बातें कम्प्यूटर/इंटरनेट के बारे में!
कम्प्यूटर/इंटरनेट टिप्स - हिंदी वेबसाइट का चिट्ठा!
आज का टिप: गूगल सर्च विशेषज्ञ बनें!
|
|
हमारे मेलिंग लिस्ट का सदस्य बनकर "अपना वेबसाइट स्वयं बनायें" हिंदी ई-पुस्तिका मुफ्त में डाउनलोड करे!
सदस्य बनने के लिये यहाँ क्लिक करें
कृपया ध्यान रखें - सदस्य बनने के बाद आपको प्राप्त होने वाले ई-मेल में हिंदी ई-पुस्तिका "अपना वेबसाइट स्वयं बनायें" मुफ्त डाउनलोड लिंक भी होगा। आपके इनबाक्स में यदि हमारा ई-मेल न दिखे तो उसे कृपया जंक फोल्डर में खोजें!
|
चार्ट्स (Charts) MS Excel tutorials in Hindi
चार्ट्सका प्रयोग कर के आप अपने वर्कशीट में प्रविष्ट आँकड़ों (data) को अनेकों आकर्षक प्रकार के ग्राफ के रूप में दर्शा सकते है। आप तो जानते ही हैं कि ग्राफ के रूप में प्रदर्शित आँकड़े अधिक प्रभावशाली होते हैं और आप भी अवश्य ही अपने आँकड़ों को आकर्षक ग्राफ के रूप मे दिखाना चाहेंगे। इस पृष्ठ में चार्ट्स का प्रयोग करके ग्राफ बनाने के कुछ सामान्य ग्राफ बनाने की विधियों के विषय में चर्चा किया जायेगा।
चार्ट विजार्ड (Chart Wizard) ![[chart wizard]](../images/chartwizard.gif)
चार्ट्स का प्रयोग करके आकर्षक ग्राफ्स बनाने की सबसे सरल तरीका है चार्ट विजार्ड। चार्ट विजार्ड आपको एक डायलॉग बॉक्स मे एक के बाद एक यह बताते जाता है कि आगे अब आपको क्या करना है।
- जिन आँकड़ों को ग्राफ के रूप में प्रदर्शित करना है उन्हें शीर्षक सहित हाईलाइट करें

- टूलबार में चार्ट विजार्ड बटन को क्लिक करें जिससे चार्ट विजार्ड डायलॉग बॉक्स (Chart Wizard dialog box) खुल जायेगा।
- चार्ट टाइप (Chart Type) - डायलॉग बॉक्स में दर्शाये गये विभिन्न चार्ट टाइप (Chart type) तथा आवश्यकता हो तो चार्ट सबटाइप (Chart subtype) का चयन करें। और आगे (Next) को क्लिक कर दें।

- चार्ट सोर्स डाटा (Chart Source Data) - यदि शुरू में हाईलाइट आँकड़ों में परिवर्तन करना हो तो इसके द्वारा आप कर सकते हैं। इसके बाद आगे (Next) को क्लिक कर दें।

- चार्ट विकल्प (Chart Options) - चार्ट का नाम, 'क्ष-' (X-) और 'य' (Y-) अक्षों के शीर्षक तथा आवश्यकतानुसार अन्य प्रविष्टियों को प्रविष्ट करें। आगे (Next) को क्लिक कर दें।

- चार्ट की स्थिति (Chart Location) - यदि आप चार्ट को किसी नये वर्कशीट में दिखाना चाहते हैं तो नये शीट में (As new sheet) को क्लिक या जिस शीट में चार्ट को प्रदर्शित करना हो उसका नाम एज आब्जेक्ट इन (As object in बॉक्स में टाइप करें

- समाप्त (Finish) को क्लिक करते है आपका ग्राफ तैयार हो जायेगा।

चार्ट का आकार बदलना (Resizing the Chart)
चार्ट के आकार को बदलने के लिये उसे क्लिक करें और हैंडल्स को ड्रैग करके वांछित आकार दे दीजिये। कोने के हैंडल्स को ड्रैग करने से समानुपात में आकार में परिवर्तन होता है।
चार्ट के स्थान में परिवर्तन (Moving the Chart)
चार्ट के बार्डर को क्लिक करके माउस के बायें (left) बटन को दबाये हुये खींच कर वांछित स्थान पर ले जा सकते हैं।
चार्ट फॉर्मेटिंग टूलबार (Chart Formatting Toolbar)

चार्ट आब्जेक्ट लिस्ट (Chart Objects List) - चार्ट के किसी हिस्से में में मनपसंद परिवर्तन करने के लिये चार्ट आब्जेक्ट लिस्ट (Chart Objects List) में उस हिस्से का नाम चयन करें और फॉर्मेट (Format) बटन को क्लिक करे वांछित परिवर्तन कर लें।
चार्ट का प्रकार (Chart Type) - इसके द्वारा आप चार्ट के प्रकार को परिवर्तित कर सकते हैं।
लीजेंड टोगल (Legend Toggle) - इसका प्रयोग चार्ट लीजेंड को दिखाने या न दिखाने के लिये किया जाता है।
डाटा टेबल व्हियु (Data Table view) - चार्ट के स्थान में सारणी (table) के रूप में आँकड़ों (data) को प्रदर्शित करने के लिये इसका प्रयोग किया जाता है।
कॉलम या रो में आँकड़ों को दिखाना (Display Data by Column or Row) - जैसे कि नाम से ही विदित होता है, कॉलम या रो में आँकड़ों को प्रदर्शित करने के लिये इसका प्रयोग होता है।
एंगल टैक्स्ट (Angle Text) - कैटेगरी या अक्ष (axis) के मान (value) को चुन करे एंगल डाउनवर्ड (Angle Downward) या एंगल अपवर्ड (Angle Upward) बटन को क्लिक करें और उसका कोण (angle) +/- 45 अंश (degrees) से बदल जायेगा।

चार्ट को माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में कॉपी करना (Copying the Chart to Microsoft Word)
माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल में बने चार्ट को कॉपी करके बहुत आसानी के साथ माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में पेस्ट किया जा सकता है।
पेज प्रापर्टीज तथा छपाई (Page Properties and Printing)
|