|
हिंदी वेबसाइट में आपका स्वागत है!
|
रोज नई बातें कम्प्यूटर/इंटरनेट के बारे में!
कम्प्यूटर/इंटरनेट टिप्स - हिंदी वेबसाइट का चिट्ठा!
आज का टिप: गूगल सर्च विशेषज्ञ बनें!
|
|
हमारे मेलिंग लिस्ट का सदस्य बनकर "अपना वेबसाइट स्वयं बनायें" हिंदी ई-पुस्तिका मुफ्त में डाउनलोड करे!
सदस्य बनने के लिये यहाँ क्लिक करें
कृपया ध्यान रखें - सदस्य बनने के बाद आपको प्राप्त होने वाले ई-मेल में हिंदी ई-पुस्तिका "अपना वेबसाइट स्वयं बनायें" मुफ्त डाउनलोड लिंक भी होगा। आपके इनबाक्स में यदि हमारा ई-मेल न दिखे तो उसे कृपया जंक फोल्डर में खोजें!
|
सूत्र तथा कार्य संपादन (Formulas and Functions) MS Excel tutorials in Hindi
गणित के सूत्र (Formulas)
किसी सेल में गणित के सूत्र को टाइप करने के लिये सबसे पहले "बराबर का चिह्न" ("=") लगाना अनिवार्य है। यदि आपने यह चिह्न नहीं लगाया तो एक्सेल उसे सूत्र न मान कर टैक्स्ट ही मानेगा। सूत्र को टाइप करके एंटर (Enter) कुंजी दबाते ही सेल में सूत्र की गणना के परिणाम को प्रदर्शित कर देता है और सेल में वह सूत्र दिखाई नहीं देता, हाँ, फॉर्मूला बार में वह सूत्र अवश्य दिखते रहता है। नीचे दिये गये चित्र से आप इस बात को आसानी से समझ जायेंगे।

वर्कशीट्स को आपस में जोड़नाL(inking Worksheets)
हो सकता है कि आप किसी वर्कशीट के किसी सेल में कोई मान (value) प्रविष्ट किया है और उसी मान को किसी दूसरे वर्कशीट के किसी सेल में प्रविष्ट करना चाहते हों। उदाहरण के लिये मान लीजिये आपने वर्कशीट1 के सेल A2 में कोई मान (जैसे कि सूत्र =+A1+2) टाइप किया है और इस मान को वर्कशीट2 के सेल A2 के मान के साथ जोड़ कर उसी अर्थात् वर्कशीट2 के सेल A3 में प्रविष्ट करना चाहते हैं तो इसके लिये आपको "=+B1+Sheet1!B1" फॉर्मेट का प्रयोग करना होगा अर्थात् वर्कशीट2 के सेल A3 में "=A1+Sheet2!A2" टाइप करना होगा और जैसा आप चाहते हैं वैसा ही एक्सेल कर देगा। आपको लग रहा होगा कि यह सब याद रख पाना तो बहुत कठिन है तो हताश होने की बात जरा भी नहीं है, इसका आसान तरीका भी है। आप केवल वर्कशीट2 के सेल A3 में '=" टाइप करने के बाद सेल A2 को क्लिक करें फिर "+" टाइप करें और वर्कशीट1 के सेल A2 को क्लिक कर के एंटर (Enter) कुंजी दबा दें। बस एक्सेल स्वयं ही वर्कशीट2 के सेल A3 में "=+B1+Sheet1!B1" लिख लेगा और यह देखकर आपको आश्चर्यमिश्रित खुशी होगी कि जो आप चाहते थे वह हो गया है अर्थात् वर्कशीट2 के सेल A3 में वही मान दिखाई दे रहा है जिसे आप देखना चाहते थे।
सापेक्ष, निरपेक्ष तथा मिश्रित संदर्भ (Relative, Absolute, and Mixed Referencing)
किसी सेल को उसके कालम और रो के लेबल्स को जोड़कर (जैसे कि "A1") नाम देना सापेक्ष संदर्भ (relative referencing). कहलाता है। जब सापेक्ष संदर्भित नाम वाले किसी सेल में गणित का कोई सूत्र प्रविष्ट किया जाता है और उसे किसी अन्य सेल में कॉपी किया जाता है तो एक्सेल उसे हू-ब-हू कॉपी न कर के नये सेल एड्रेस के साथ कॉपी करता है। उदाहरण के लिये मान लीजिये आपने सेल C1 में साधारण जोड़ का सूत्र "=(A1+B1)" प्रविष्ट किया है और इसे कॉपी करके सेल C2 में पेस्ट किया है तो एक्सेल उसे वहाँ पर "=(A2+B2)" दर्शायेगा। यदि आप इस प्रकार का परिवर्तन नहीं चाहते याने कि वहाँ पर भी सूत्र "=(A1+B1)" की ही प्रविष्टि चाहते हैं तो निरपेक्ष संदर्भ (absolute referencing) जिसे कि "$" का चिह्न लगा कर बनाया जा सकता है, का प्रयोग करके सूत्र को "=($A$1+$B$1)" के रूप में बदलना होगा।। सूत्र को "=(A$1+$B2)" लिख कर मिश्र संदर्भ का भी प्रयोग किया जा सकता है।
गणित के मूलभूत सूत्र (Basic Functions)
एक्सेल में गणित के सूत्रों का क्रियान्वण करके आप अपना बहुमूल्य समय बड़ी आसानी के साथ बचा सकते हैं। मान लीजिये कि आप सेल D1 से D10 तक की प्रविष्टियों का योग चाहते हैं तो आपको "=D1+D2+D3+D4+D5+D6+D7+D8+D9+D10" सूत्र टाइप करना पड़ेगा या आप और भी छोटे सूत्र "=SUM(D1:D10)" का भी प्रयोग कर सकते हैं।
नीचे गणित के प्रायः प्रयोग में आने वाले सूत्रों की सारणी दी जा रही है:
क्रियायें (Function) |
उदाहरण |
विवरण |
| योग (SUM) |
=SUM(A1:100) |
सेल A1 से A100 का जोड़ |
| औसत (AVERAGE) |
=AVERAGE(B1:B10) |
सेल B1 से B10 तक की प्रविष्टियों का औसत |
| अधिकतम मान (MAX) |
=MAX(C1:C100) |
सेल C1 से C100 तक की प्रविष्टियों का अधिकतम मान |
| न्यूनतम मान (MIN) |
=MIN(D1:D100) |
सेल D1 से D100 तक की प्रविष्टियों का न्यूनतम मान |
| वर्गमूल (SQRT) |
=SQRT(D10) |
सेल D10 की प्रविष्टि का वर्गमूल |
| दिनांक (TODAY) |
=TODAY() |
प्रविष्टि के दिन का दिनांक |
फंक्शन विजार्ड (Function Wizard) ![[function wizard]](http://computers.agoodplace4all.com/images/functionwizard.gif)
फंक्शन विजार्ड (Function Wizard) का प्रयोग करके एमएस एक्सेल में उपलब्ध समस्त सूत्रों को देखा तथा क्रियान्वित किया जा सकता है।
- जिस सेल में गणित के किसी सूत्र को स्थापित करना है उसे क्लिक करके एक्टिव्हेट करें और टूलबार में स्थित फंक्शन विजार्ड (Function Wizard) बटन को दबा दें।
- पेस्ट फंक्शन (Paste Function) डायलॉग बॉक्स के फंक्शन कैटेगरी (Function category) मीनू में यथोचित कैटेगरी को क्लिक कर के फंक्शन नेम (Function name) अनुभाग से वांछित सूत्र का चयन करें।

- OK को क्लिक करें।
- नई खुलने वाली विन्डो में यथोचित सेल्स का विवरण डाल दें। नीचे दर्शाये गये चित्र में योग वाले सूत्र के क्रियान्वण का उदाहरण प्रस्तुत किया गया है।

स्वतःयोग (Autosum) ![[autosum]](http://computers.agoodplace4all.com/images/autosum.gif)
लगातार एक के बाद एक जुड़े हुये (adjacent) सेल्स के समूह में प्रविष्ट मानों के योग के लिये स्वतःयोग (Autosum) का प्रयोग किया जाता है।
- जिस सेल में योग को दर्शाना है उसे क्लिक करके सेलेक्ट कर लें जैसे कि नीचे के चित्र में सेल C2 को सेलेक्ट किया गया है।
- टूलबार में स्थित स्वतःयोग (Autosum) बटन को दबा दें।
- सेल्स के जिस समूह के प्रविष्टियों का योग करना है उसे हाईलाइट करें जैसे कि चित्र में सेल A2 से B2 तक को हाईलाइट किया गया है।
- कुंजीपटल में एंटर (ENTER) कुंजी दबायें या
(फॉर्मूला बार में स्थित हरे चेकमार्क - green check mark बटन) को क्लिक करें।

छँटाई तथा फाइलिंग करना (Sorting and Filing)
|