|
हिंदी वेबसाइट में आपका स्वागत है!
|
रोज नई बातें कम्प्यूटर/इंटरनेट के बारे में!
कम्प्यूटर/इंटरनेट टिप्स - हिंदी वेबसाइट का चिट्ठा!
आज का टिप: गूगल सर्च विशेषज्ञ बनें!
|
|
हमारे मेलिंग लिस्ट का सदस्य बनकर "अपना वेबसाइट स्वयं बनायें" हिंदी ई-पुस्तिका मुफ्त में डाउनलोड करे!
सदस्य बनने के लिये यहाँ क्लिक करें
कृपया ध्यान रखें - सदस्य बनने के बाद आपको प्राप्त होने वाले ई-मेल में हिंदी ई-पुस्तिका "अपना वेबसाइट स्वयं बनायें" मुफ्त डाउनलोड लिंक भी होगा। आपके इनबाक्स में यदि हमारा ई-मेल न दिखे तो उसे कृपया जंक फोल्डर में खोजें!
|
एमएस एक्सेल को मॉडीफाई करना - Modifying MS Exel MS Excel tutorials in Hindi
एक सेल से दूसरे सेल में जाना (Moving Through Cells)
सेल्स में आँकड़ों (data) की प्रविष्टि करने के लिये एक सेल से दूसरे सेल में जाना पड़ता है। इस कार्य को माउस तथा कुंजीपटल (keyboard) दोनो ही सहायता से किया जा सकता है जिसकी विधियाँ नीचे की लिस्ट में उल्लिखित हैं:
| गतिविधि (Movement) |
कुंजी (Key stroke) |
| एक सेल ऊपर |
Up Arrow |
| एक सेल नीचे |
Down Arrow या Enter |
| एक सेल बायीं ओर |
:Left Arrow) |
| एक सेल दायीं ओर |
Right Arrow) |
| वर्कशीट का प्रथम सेल (सेल A1) |
CTRL+HOME |
| वर्कशीट का अंतिम सेल (जिसमें डाटा हो) |
CTRL+END |
| रो के अंत में जाना |
CTRL+right arrow key |
| कॉलम के अंत में जाना |
CTRL+down arrow key |
| कोई भी सेल |
File|Go To menu bar command |
नया वर्कशीट, रो, कॉलम जोड़ना (Adding Worksheets, Rows, and Columns)
- वर्कशीट (Worksheets) - नया वर्कशीट जोड़ने के लिये मेनूबार में इन्सर्ट|वर्कशीट (Insert|Worksheet) का चयन करें।
- रोज़ (Worksheets) - नया रो जोड़ने के लिये मेनूबार में इन्सर्ट|रोज़ (Insert|Rows) का चयन करें या रो लेबल पर क्लिक कर के किसी रो को हाईलाइट करें तथा माउस से दायाँ क्लिक (right click) कर के इन्सर्ट (Insert), चुनें।
- कॉलम्स (Worksheets) - नया कॉलम जोड़ने के लिये मेनूबार में इन्सर्ट|कॉलम्स (Insert|Columns) का चयन करें या कॉलम लेबल पर क्लिक कर के किसी कॉलम को हाईलाइट करें तथा माउस से दायाँ क्लिक (right click) कर के इन्सर्ट (Insert), चुनें।
रोज़ और कॉलम् का आकार घटाना बढ़ाना (Resizing Rows and Columns)
रोज़ और कॉलम् के आकार को घटाने या बढ़ाने की दो विधियाँ हैं।
- लेबल के नीचे की लाइन को ड्रैग करके किसीरो को रीसाइज (Resize a row) किया जा सकता है। इसी प्रकार लेबल के दायीं ओर के लाइन को ड्रैग करके किसीकॉलम को रीसाइज (Resize a column) किया जा सकता है।
- या -
- रो या कॉलम लेबल को सेलेक्ट करके मेनूबार से फॉर्मेट|रो|हाइट (Format|Row|Height) अथवा फॉर्मेट|कॉलम|विड्थ (Format|Column|Width) का चयन करें और रो या कॉलम की ऊँचाई या चौड़ाई का मान प्रविष्ट कर दें।
सेल का चुनाव करना (Selecting Cells)
किसी सेल या सेल्स के समूह को मॉडीफाई या फॉर्मेट करने के लिये उसे सेलेक्ट अर्थात् हाईलाइट करना आवश्यक होता है। नीचे दिये गये लिस्ट में सेल या सेल्स के समूह को सेलेक्ट करने के तरीके बताये जा रहे हैं।
| सेलेक्ट किया जाने वाला सेल या समूह |
प्रक्रिया |
| एक सेल |
सेल पर एक बार क्लिक करें। |
| पूरा रो |
रो लेबल पर क्लिक करें। |
| पूरा कॉलम |
कॉलम लेबल पर क्लिक करें। |
| पूरा वर्कशीट |
पूरा शीट (whole sheet) बटन पर क्लिक करें। |
| सेल्स का समूह (Cluster of cells) |
शिफ्ट दबाये हुये (SHIFT) माउस से ड्रैग करें या एरो कुंजियों का प्रयोग करें। |
किसी सेल की प्रविष्टियों को कार्यकारी बनाने के लिये (To activate) उस सेल पर दो बार क्लिक (double click) करें या एक बार क्लिक कर के F2 कुंजी दबायें।
सेल को हटाना और कॉपी करना Moving and Copying Cells
सेल को हटाना (Moving Cells) ![[cut]](http://computers.agoodplace4all.com/images/cut.gif)
किसी सेल को एक स्थान से काट कर दूसरे स्थान में ले जाने के लिये मेनूबार में एडिट|कट (Edit|Cut) का चयन करें या कट (Cut) बटन को क्लिक करें।
सेल को कॉपी करना (Copying Cells) ![[cut]](http://computers.agoodplace4all.com/images/copy.gif)
किसी सेल को कॉपी करने के लिये मेनूबार में एडिट|कॉपी (Edit|Copy) का चयन करें या कट (Copy) बटन को क्लिक करें।
काटे गये या कॉपी किये गये सेल को पेस्ट करना (Pasting Cut and Copied Cells) ![[cut]](http://computers.agoodplace4all.com/images/paste.gif)
किसी काटे गये या कॉपी किये गये सेल को पेस्ट करने के लिये मेनूबार में एडिट|पेस्ट (Edit|Paste) का चयन करें या पेस्ट (Paste) बटन को क्लिक करें।
ड्रैग करके ड्रॉप करना (Drag and Drop)
यदि आपको किसी सेल को सिर्फ थोड़ी दूर ही ले जाना हो तो ड्रैग तथा ड्रॉप विधि अधिक सरल है। जिस सेल को उसके स्थान से कुछ ले जाना है उस पर क्लिक करें और माउस के बायें बटन को दबाये हुये खींच कर वांछित स्थान पर पहुँचा दे।
पेन्स को फ्रीज करना (Freeze Panes)
यदि आपका वर्कशीट बहुत बड़ा है और उसमें रोज़ तथा कॉलम्स की संख्या बहुत अधिक है जिसके कारण वर्कशीट को स्क्रोल करने पर आपको शीर्षक दिखाई नहीं पड़ता तो आप उसके पेन्स को फ्रीज कर दें।
- जिस रो को प्रीज करना है अर्थात् स्क्रोल करने पर भी जिस रो को दिखाई देते रहना है, उसके लेबल पर क्लिक करें
- अब मेनूबार में विन्डो|फ्रीज पेन्स (Window|Freeze Panes) का चयन कर लें।
- फ्रीज हटाने के लिये मेनूबार में विन्डो|अनफ्रीज पेन्स (Window|Freeze Panes) का चयन करें।.

उपरोक्त चित्र में रो1 को फ्रीज किया है। ध्यान दें कि वर्कशीट को स्क्रोल कर के नीचे किया गया है किन्तु रो1 स्क्रोल करने के बाद भी अपने स्थान पर स्थित है और दिखाई दे रहा है।
वर्कशीट को फॉर्मेट करना (Modifying a Worksheet)
|