|
हिंदी वेबसाइट में आपका स्वागत है!
|
रोज नई बातें कम्प्यूटर/इंटरनेट के बारे में!
कम्प्यूटर/इंटरनेट टिप्स - हिंदी वेबसाइट का चिट्ठा!
आज का टिप: गूगल सर्च विशेषज्ञ बनें!
|
|
हमारे मेलिंग लिस्ट का सदस्य बनकर "अपना वेबसाइट स्वयं बनायें" हिंदी ई-पुस्तिका मुफ्त में डाउनलोड करे!
सदस्य बनने के लिये यहाँ क्लिक करें
कृपया ध्यान रखें - सदस्य बनने के बाद आपको प्राप्त होने वाले ई-मेल में हिंदी ई-पुस्तिका "अपना वेबसाइट स्वयं बनायें" मुफ्त डाउनलोड लिंक भी होगा। आपके इनबाक्स में यदि हमारा ई-मेल न दिखे तो उसे कृपया जंक फोल्डर में खोजें!
|
पेज प्रापर्टीज तथा छपाई (Page Properties and Printing) MS Excel tutorials in Hindi
पृष्ठ बदलना (Page Breaks)
यदि आप चाहते हैं कि आपके वर्कशीट के पृष्ठ में निश्चित सामग्री हो तथा शेष सामग्री दूसरे पृष्ठ में चली जाये तो इसके लिये आप मेनूबार में इन्सर्ट|पेज ब्रेक (Insert|Page Break) का चयन करें।
पेज सेटअप (Page Setup)
अपने पृष्ठ के हाशिये (margins), हेडर्स (headers) व फूटर्स (footers) आदि का निर्धारण करने के लिये मेनूबार में फाइल|पेज सेटअप (File|Page Setup) का चुनाव करें।
- पृष्ठ (Page)
पृष्ठ को सीधा या आड़ा रखने के लिये पेज सेटअप डायलॉग बॉक्स् के अभिविन्यास (Orientation) अनुभाग में पोर्ट्रेट (Portrait) या लैंडस्केप (Landscape) का चयन कर लें। स्केलिंग (Scaling) अनुभाग में आप अपने पृष्ठ के आकार का प्रतिशत का निर्धारण कर सकते हैं या सम्पूर्ण सामग्री को एक ही पृष्ठ में या कुछ निश्चित पृष्ठों में दर्शाने के लिये फिट टू 1 वाइड (Fit to 1 page(s) wide) का चयन कर लें।/li>

- हाशिये (Margins)
अब पेज सेटअप के मार्जिन्स विभाग (Margins) को क्लिक करें और पृष्ठ के ऊपर (top), नीचे (bottom), बायें (left) तथा दायें (right) हाशियों का मान टाइप करें। हेडर (header) और फूटर (footer) क्षेत्रों की भी यथोचित प्रविष्टि करें।

- हेडर/फूटर (Header/Footer)
हेडर/फूटर (Header/Footer) के ड्रॉप डाउन मेनू को क्लिक करें व पूर्व निश्चित (preset) हेडर्स और फूटर्स में से किसी को चुन लें।
पूर्वनिश्चित हेडर या फूटर के बदले में यदि आप अपनी पसंद का हेडर या फूटर चाहते हैं तो कस्टम हेडर(Custom Header) और (Custom Footer) बटनों को क्लिक करे जिससे आपकी पसंद का हेडर और फूटर टाइप करने के लिये एक नई विन्डो खुल जायेगी।

फॉर्मेट टैक्स्ट (Format Text) - फांट (font), साइज (size) और स्टाइल (style) बदलने के लिये इस बटन को क्लिक करें।
पृष्ठ संख्या (Page Number) - प्रत्येक पृष्ठ पर पृष्ठ क्रमांक देने के लिये इस बटन का प्रयोग करे।
पृष्ठों की कुल संख्या (Total Number of Pages) - यदि आप पृष्ठ क्रमांक को "page 1 of 15" के रूप में दर्शाना चाहते हैं तो इस बटन को क्लिक करें।
दिनांक (Date) - वर्तमान दिनांक प्रदर्शित करने के लिये इस बटन का प्रयोग किया जाता है।
समय (Time) - अपने वर्कशीट में समय दिखाने के लिये इस बटन का प्रयोग करें।
फाइल का नाम (File Name) - इस बटन के द्वारा वर्कशीट फाइल का नाम जोड़ें।
टैब का नाम (Tab Name) - वर्कशीट के टैब का नाम जोड़ने के लिये इस बटन का प्रयोग किया जाता है।
- शीट (Sheet)
अपनी सामग्री को अलग अलग खानों में विभाजित करके दिखाने के लिये ग्रिडलाइन्स (Gridlines) को चेक कर दें। यदि आपका वर्कशीट कई पृष्ठों का है और आप प्रत्येक पृष्ठ में शीर्षक या कुछ अन्य सामग्री को प्रदर्शित करना चाहते हैं तो Rows to repeat at top का चयन कर लें।
छपाई के पहले देखना (Print Preview)
छपाई के पहले पृष्ठ को देखने के लिये मेनूबार में फाइल|प्रिंट प्रिव्हयु (File|Print Preview) का चयन करें। आगे के पृष्ठों को देखने के लिये अगला (Next) और पीछे के पृष्ठों को देखने के लिये पिछला (Previous) बटनों का प्रयोग करें। प्रिव्हियू को बड़ा-छोटा करने के लिये जूम (Zoom) बटन को क्लिक करें। पृष्ठ के लेआउट में परिवर्तन पेज सेटअप (Page Setup) बटन के द्वारा किया जाता है। वर्कशीट में वापस आने के लिये क्लोज (Close) बटन को या छपाई करने के लिये प्रिंट (Print) बटन को दबा दें।
छपाई (Print)
वर्कशीट को छापने के लिये मेनूबार में फाइल|प्रिंट (File|Print) का चयन करें।
- प्रिंट रेंज (Print Range) - इसके द्वारा कितने पृष्ठों को छापना है का निर्धारण किया जाता है।
- क्या छापें (Print What) - वर्कशीट का कितना भाग छापना है का निर्धारण यहाँ करें।
- प्रतियाँ (Copies) - वर्कशीट की जितनी प्रतियाँ छापनी है उसी संख्या यहाँ टाइप करें। पृष्ठों को समानुक्रम में छापने के लिये समानुक्रम (Collate) को चेक कर दें।
अन्त में छपाई का कार्य सम्पन्न करने के लिये OK बटन को क्लिक कर दें।
कीबोर्ड शॉर्टकट्स (Keyboard Shortcuts)
|