कृपया ध्यान रखें - सदस्य बनने के बाद आपको प्राप्त होने वाले ई-मेल में हिंदी ई-पुस्तिका "अपना वेबसाइट स्वयं बनायें" मुफ्त डाउनलोड लिंक भी होगा। आपके इनबाक्स में यदि हमारा ई-मेल न दिखे तो उसे कृपया जंक फोल्डर में खोजें!
एमएस एक्सेल - टिप्स और ट्रिक्स (Tips and Trips) MS World tutorials in Hindi
अपने वर्कशीट में वाटरमार्क (Watermark) बनायें!
एक्सेल (Excel): के वर्कशीट में वाटरमार्क बनाने के लिये निम्न विधि अपनायें:
मेनूबार में व्हियु|टूलबार्स|वर्डआर्ट (View|Toolbars|WordArt) का चयन करें।
वर्डआर्ट टूलबार (WordArt Toolbar) में (इन्सर्ट वर्डआर्ट बटन - Insert WordArt Button) को क्लिक कर दें।
वर्ड आर्ट गैलरी से कोई पसंदीदा डिजाइन चुन कर उसमें अपने पसंद का टैक्स्ट लिख लें तथा OK बटन दबा दें।
अपने बनाये वर्ड आर्ट को सेलेक्ट कर के मेनूबार में फॉर्मेट|वर्डआर्ट (Format|WordArt) का चयन करें और फिल (Fill) अनुभाग के ड्रॉपडाउन मेनू में नो फिल (No Fill) को क्लिक कर दें।
अब लाइन (Line) अनुभाग में किसी फीके रंग का को चुन कर OK बटन दबायें तथा वर्डआर्ट टूलबार बंद कर दें।
बस हो गया आपका वाटरमार्क तैयार। इसे वांछित स्थान में पहुँचा कर अपना वर्कशीट छाप कर देखें! खुशी से झूम उठेंगे आप।
अपने वर्कशीट से खानों की लाइन (Gridlines) हटायें!
मेनूबार में टूल्स|आप्शन्स (Tools|Options) का चयन करें।
ग्रिडलाइन्स (Gridlines) चेक बॉक्स को अनचेक कर दें और OK को क्लिक कर दें।