|
हिंदी वेबसाइट में आपका स्वागत है!
एचटीएमएल अवयव (HTML Elements)
एचटीएमएल फाइल एचटीएमएल अवयव से बने टैक्स्ट फाइल होते हैं।
पहले से ही परिभाषित (defined) एचटीएमएल टैग्स को एचटीएमएल अवयव कहा जाता है।
एचटीएमएल टैग्स (HTML Tags)
- एचटीएमएल टैग्स को एचटीएमएल अवयव (elements) बनाने के लिये प्रयोग किया जाता है।
- एचटीएमएल टैग्स हमेशा < और > चिह्नों के बीच घिरे होते हैं।
- घेरे वाले इन चिह्नों को कोण कोष्ठक (angle brackets) कहा जाता है।
- एचटीएमएल टैग्स का प्रयोग सामान्यतः जोड़ी में किया जाता है, जैसे कि <b> और </b>
- जोड़ी का पहला टैग आरम्भ टैग (start tag) और दूसरा टैग समाप्ति टैग (end tag) कहलाता है।
- आरम्भ टैग और समाप्ति टैग के बी लिखे जाने वाली सामग्री को अवयव सामग्री (element content) कहते हैं।
- एचटीएमएल टैग्स को अंग्रेजी के छोट या बड़े किसी भी अक्षर में लिखने से कुछ फर्क नहीं पड़ता अर्थात् <b> को <B> भी लिखा जा सकता है।
पिछले पाठ के एचटीएमएल फाइल को याद करें:
<html>
<head>
<title>पृष्ठ का शीर्षक</title>
</head>
<body>
यह मेरा पहला मुखपृष्ठ है। <b>मेरे मुखपृष्ठ में आपका स्वागत है!</b>
</body>
</html>
|
उपरोक्त फाइल में नीचे दिया गया उदाहरण एक एचटीएमएल अवयव है:
<b>मेरे मुखपृष्ठ में आपका स्वागत है!</b>
|
एचटीएमएल टैग आरम्भ टैग (start tag): <b> से शुरू होता है
मेरे मुखपृष्ठ में आपका स्वागत है! एचटीएमएल अवयव की सामग्री (content) है।
एचटीएमएल टैग समाप्ति टैग (end tag): </b> से समाप्त होता है
<b> टैग एचटीएमएल अवयव को बताता है कि इसे बोल्ड फॉर्मेट में होना चहिये।
निम्न उदाहरण भी एक एचटीएमएल अवयव है:
<body>
यह मेरा पहला मुखपृष्ठ है। <b>मेरे मुखपृष्ठ में आपका स्वागत है!</b>
</body>
|
इस एचटीएमएल अवयव का आरम्भ टैग <body>, और समाप्ति टैग </body> है।
<body> टैग का उद्देश्य एचटीएमएल अवयव को यह परिभाषित करना है कि उसके भीतर एचटीएमएल डाकुमेंट की पूर्ण सामग्री है।
हम अंग्रेजी छोटे अक्षरों वाले टैग का ही प्रयोग क्यों करते हैं?
यद्यपि <B> और <b> का मतलब एक ही होता है किन्तु हम अंग्रेजी छोटे अक्षरों वाले टैग का ही प्रयोग करते हैं, क्या कारण है?
कारण यह है कि यदि हमें वेब के नवीनतम मानकों को मानना है तो अंग्रेजी के छोटे अक्षरों वाले टैग का ही प्रयोग करना चाहिये। World Wide Web Consortium (W3C) के HTML 4 संस्तुति में अंग्रेजी के छोटे अक्षरों वाले टैग्स की अनुशंसा की गई है।
टैग विशेषताएँ (Tag Attributes)
टैग की विशेषताएँ भी हो सकती हैं जो कि एचटीएमएल अवयव को अतिरिक्त जानकारी देती हैं।
<table> टैग को border="0"> जोड़ कर <table border="0"> लिखने से एचटीएमएल अवयव को यह अतिरिक्त जानकारी मिलती है कि टेबल में बॉर्डर नहीं देना है।
विशेषताएँ हमेशा name/value की जोड़ी में होती हैं, जैसे कि: name="value".
विशेषताओं को हमेशा एचटीएमएल अवयव के आरम्भ टैग के साथ जोड़ा जाता है।
|
रोज नई बातें कम्प्यूटर/इंटरनेट के बारे में!
कम्प्यूटर/इंटरनेट टिप्स - हिंदी वेबसाइट का चिट्ठा!
आज का टिप: गूगल सर्च विशेषज्ञ बनें!
|
|
हमारे मेलिंग लिस्ट का सदस्य बनकर "अपना वेबसाइट स्वयं बनायें" हिंदी ई-पुस्तिका मुफ्त में डाउनलोड करे!
सदस्य बनने के लिये यहाँ क्लिक करें
कृपया ध्यान रखें - सदस्य बनने के बाद आपको प्राप्त होने वाले ई-मेल में हिंदी ई-पुस्तिका "अपना वेबसाइट स्वयं बनायें" मुफ्त डाउनलोड लिंक भी होगा। आपके इनबाक्स में यदि हमारा ई-मेल न दिखे तो उसे कृपया जंक फोल्डर में खोजें!
|
|