हिंदी वेबसाइट

हिंदीभाषियों
के लिये
एक समर्पित वेबसाइट
एचटीएमएल (HTML) - परिचय
एचटीएमएल - जानने योग्य बातें (HTML - Things to know)
एचटीएमएल अवयव (HTML Elements)
एचटीएमएल - उपयोगी तत्व (HTML - Useful Elements)
मूलभूत एचटीएमएल टैग्स (Basic HTML Tags)
आरम्भिक एचटीएमएल टैग्स (Beginning HTML Tags)
एचटीएमएल टैक्स्ट फॉर्मेटिंग (HTML Text Formatting)
एचटीएमएल के अस्तित्व वाले चिह्न (HTML Character Entities)
एचटीएमएल लिंक (HTML Links)
click here
NARAD:Hindi Blog Aggregator

Google

हिंदी वेबसाइट में आपका स्वागत है!

एचटीएमएल - उपयोगी तत्व (HTML - Useful Elements)


एचटीएमएल सीखें! एचटीएमएल सीखें!

महत्वपूर्ण

किसी भी वेब पेज के लिये html, head, title, and body तत्व (elements) आवश्यक होते हैं।

<html> तत्व (Element)...</html>

प्रत्येक वेब पेज के सारे HTML कोड्स <html> और </html> तत्वों (elements) के बीच ही लिखे जाते हैं अर्थात् प्रत्येक HTML डाकुमेंट <html> से शुरू होता है और </html> में जाकर समाप्त होता है।



तो फटाफट खोल ले नोटपैड (Notepad) को और उसमें निम्नलिखित कोड्स टाइप करें:

उसमें निम्न टैक्स्ट टाइप करें:

<html>
</html>

अब सेव्ह मेनू का चयन करके 'सेव्ह ऐज' (Save As) डॉयलाग बॉक्स में "Save as Type" ड्रॉप डाउन मेनू में "All Files" को चुनकर अपने इस फाइल को "index.html" के नाम से सुरक्षित कर लें।

एचटीएमएल सीखें!

अब यदि आप अपने बनाये इस फाइल (index.htm) को ब्राउसर में खोलेंगे तो आपको एक बिल्कुल कोरा वेब पेज नजर आयेगा! और इस प्रकार से आपके वेब पेज बनाने का अभ्यास शुरू हो गया।



<head> तत्व (Element)

इसके बाद <head> तत्व (element) का क्रम आता है जो कि <html> टैग और आपके वेब पेज की सामग्री (web page content) के बीच में आता है। <html> और </html> के बीच में लिखे गये कोड्स वेब पेज में नजर नहीं आता बल्कि ये भीतर ही भीतर बहुत महत्वपूर्ण कार्यों को अंजाम देते हैं।

तो अब आप अपने 'index.htm' फाइल को निम्नानुसार आगे बढ़ाये:

<html>
<head>
</head>
</html>

<title> तत्व (Element)

अब आप अपने <head> तत्वों के बीच में <title> टैग (tag) डालिये। आप <title></title> टैग्स के बीच जो कुछ भी लिखेंगे वह ब्राउसर के सबसे ऊपरी हिस्से में शीर्षक के रूप में दिखाई देगा।:

<html> 
<head>
<title>मेरा वेब पेज! (My WebPage!)</title>
</head>
</html>

फाइल को पुनः सुरक्षित करें। अब इसे ब्राउसर में देखने पर आपको उसके ऊपरी हिस्से में "मेरा वेब पेज! (My WebPage!)" लिखा नजर आयेगा।

मेरा वेब पेज के स्थान पर आप अपने पसंद का अच्छा सा शीर्षक (Title) दे सकते हैं।

<body> तत्व (Element)

आपके वेब पेज की सारी सामग्री (जिसमें पैराग्राफ, चित्र, टेबल इत्यादि हो सकते हैं) <body> तत्व (element) के अन्दर ही रहती है। तो फिलहाल सीखने के लिये अपने डॉकुमेंट में एक छोटी सी सामग्री डालिये:

<html> 
<head>
<title>मेरा वेब पेज! (My WebPage!)</title>
</head>
<body>
आपकी सारी सामग्री यहाँ होगी।
</body>
</html>

फाइल को सुरक्षक्षित कर के अब इस ब्राउसर में देखें!



एचटीएमएल सीखें! एचटीएमएल सीखें!

कम्प्यूटर
Computer
आइये कम्प्यूटर सीखें!
Computer Tutorials in Hindi
एमएस आफिस
MS Office
वर्ड (Word)
एक्सेल (Excel)
पॉवर पाइंट (Power Point)

click here

पेजमेकर
Pagemaker
पेजमेकर सीखें! (Pagemaker)

एचटीएमएल
HTML
एचटीएमएल सीखें! (HTML)

अपसामान्य (Paranormal)
अतीन्द्रिय बोध (Extrasensory perception)
भूत-प्रेत (Ghost)

आयुर्वेद (Ayurved)
आयुर्वेद! (Ayurved)

कहावतें (Proverbs)
अंग्रेजी कहावते : हिन्दी भावार्थ
English Proverbs with Hindi Meaning

सुमधुर संगीत (Melody)
सुमधुर संगीत (Melody)

भारतीय सिनेमा
भारतीय सिनेमा का इतिहास!

खोपड़ी खपायें
रु.100 में 100 आइटम लाने का प्रश्न

भोजन व पाक कला
भारतीय भोजन व पाक कला

संस्कृति
भारतीय संस्कृति!
वाल्मीकि
तुलसीदास
वाल्मीकि रामायण

यात्रा एवं पर्यटन
भारत दर्शन!

सामान्य ज्ञान
जानवरों के बारे में विशेष जानकारी (special information about animals)
आविष्कार तथा आविष्कारक
संसार की प्रसिद्ध नदियाँ!
संसार की उच्चतम पर्वत चोटियाँ
राष्ट्र के प्रमुख व्यक्ति

ब्यूटी टिप्स
सौंदर्य की विशेष सलाह

सहयोगी वेबसाइट
महिला मंडल

हिंदी वेबसाइट का चिट्ठा
हिंदी वेबसाइट के चिट्ठे
में अपने लेख डालें।

मित्र|समुदाय
गँठजोड़!
How to Speak and Write correctly

Inquisitiveness - जिज्ञासा

धान के देश में!

हिंदी वेबसाइट!

Digital Hindi Books
My Hubpage
My Lense
Forex Auto Pilot Video