|
हिंदी वेबसाइट में आपका स्वागत है!
एचटीएमएल फ्रेम्स (HTML Frames)
फ्रेम्स की सहायता से एक ही ब्राउसर विन्डो में एक से अधिक वेबपेज अथवा डाकुमेंट्स को दिखाया जा सकता है। प्रत्येक डाकुमेंट एक फ्रेम कहलाता है और अन्य डाकुमेंट से अलग रहता है।
फ्रेम्स में सबसे बड़ा दोष यह है कि पूरे पेज की छपाई करना मुश्किल हो जाता है।
फ्रेमसेट टैग (Frameset Tag)
- <frameset> टैग परिभाषित करता है कि ब्राउसर विन्डो को कैसे फ्रेम्स में विभाजित किया जावे।
- प्रत्येक फ्रेमसेट किसी रो या कॉलम को दर्शाता है।
- एक रो या कॉलम स्क्रीन में कितना स्थान घेरेगा यह रो या कॉलम के मान के द्वारा निश्चित होता है।
नीचे एक फ्रेमसेट का उदाहरण दिया जा रहा है जिसमें पहला कॉलम का ब्राउसर स्क्रीन में क्षेत्र 25% है तथा दूसरा कॉलम स्क्रीन के 75% हिस्से को घेरेगा दोनों फ्रेम में क्रमशः "frame_a.htm" और "frame_b.htm" डाकुमेंटस रखे जायेंगे।:
<frameset cols="25%,75%">
<frame src="frame_a.htm">
<frame src="frame_b.htm">
</frameset>
|
टिप्पणी: रो/कॉलम के साइज को प्रतिशत के स्थान पर पिक्सल्स में भी रखा जा सकता है, उस स्थिति में (cols="200,500"), लिखा जायेगा।
उपयोगी टिप्पणियाँ (Useful Tips)
यदि फ्रेम में दिखाई देने वाले बॉर्डर्स होने पर कोई भी यूजर उसके आकार को बदल सकता है। इसे रोकने के लिये <frame> टैग के साथ noresize="noresize" जोड़ा जाता है।
जो ब्राउसर फ्रेम्स को सपोर्ट नहीं करते उनके लिये <noframes> टैग जोड़ा जाता है।
महत्वपूर्ण: <frameset></frameset> टैग्स के साथ <body></body> टैग्स नहीं जोड़े जा सकते
|
Warning: include() [ function.include]: URL file-access is disabled in the server configuration in /home/gka/public_html/computers/html/frames.php on line 266
Warning: include(http://agoodplace4all.com/side.php) [ function.include]: failed to open stream: no suitable wrapper could be found in /home/gka/public_html/computers/html/frames.php on line 266
Warning: include() [ function.include]: Failed opening 'http://agoodplace4all.com/side.php' for inclusion (include_path='.:/usr/lib/php:/usr/local/lib/php') in /home/gka/public_html/computers/html/frames.php on line 266
|