|
हिंदी वेबसाइट में आपका स्वागत है!
मल्टीमीडिया के विषय में जानें! (Multimedia)

मल्टीमीडिया की परिभाषा
मल्टीमीडिया (multimedia) अंग्रेजी के multi तथा media शब्दों से मिलकर बना है। Multi का अर्थ होता है 'बहु' या 'विविध' और Media का अर्थ है 'माध्यम'। मल्टीमीडिया एक माध्यम होता है जिसके द्वारा विभिन्न प्रकार की जानकारियों को विविध प्रकार के माध्यमों जैसे कि टैक्स्ट, आडियो, ग्राफिक्स, एनीमेशन, वीडियो आदि का संयोजन (combine) कर के दर्शकों/श्रोताओं (audience) तक पहुँचाया जाता है।
आजकल मल्टीमीडिया मीडिया का प्रयोग अनेक क्षेत्रों जैसे कि मल्टीमीडिया प्रस्तुतीकरण (Multimedia Presentation), मल्टीमीडिया गेम्स (Multimedia Games) में बहुतायत के साथ होता है क्योंकि मल्टीमीडिया किसी वस्तु के प्रस्तुतीकरण का सर्वोत्तम साधन है।
मल्टीमीडिया का व्यावसायिक प्रयोग (Professional use of Multimedia)
रचनात्मक उद्योगों में (In Creative Industries) - रचनात्मक उद्योग ज्ञान, कला, मनोरंजन, पत्रकारिता आदि के लिये मल्टीमीडिया का प्रयोग करते हैं।
व्यापार में (In Trade) - व्यापारी विज्ञापन के लिये मल्टीमीडिया का प्रयोग करते हैं।
खेल तथा मनोरंजन में (In Games and Entertainment) - यह तो हम सभी जानते हैं कि खेलों के लिये वीडियो गेम्स के रूप में मल्टीमीडिया का प्रयोग अत्यन्त लोकप्रिय है। सिनेमा जैसे मनोरंजन के क्षेत्र में स्पेशल इफैक्ट देने के लिये मल्टीमीडिया का प्रयोग किया जाता है।
शिक्षा के क्षेत्र में (In Education) - विद्यार्थियों को आसानी के साथ कम से कम समय में शिक्षा प्रदान करने के लिये मल्टीमीडिया एक वरदान साबित हुई है।
ये तो मल्टीमीडिया के प्रयोग मात्र कुछ ही उदाहरण हैं वरना आज ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं होगा जिसमें मल्टीमीडिया का प्रयोग न किया जाता हो।
एमपी3 क्या है? (What is MP3)
एमपी3 (MP3) शब्दएमपीईजी लेयर III (MPEG Audio Layer III) के लिये प्रयुक्त होता है और यह म्युजिक फाइल्स की गुणवत्ता (Quality) को कम किये बिना उसके आडियो कम्प्रेशन (Audio Compression) का मानक (Standard) है। एमपीईजी (MPEG) मोशन पिक्चर्स एक्सपर्ट ग्रुप (Motion Pictures Expert Group) शब्द का छोटा रुप (acronym) है।
एमपी3 का इतिहास (History of MP3)
- 1987 - डिजिटल आडियो ब्रॉडकास्टिंग (Digital Audio Broadcasting - DAB) के लिये जर्मनी के फ्रॉनहोफर संस्थान (Fraunhofer Institute) में अन्वेषण का प्रारम्भ हुआ।
- जनवरी 1988 - मोशन पिक्चर्स एकक्सपर्ट ग्रुप (MPEG) का गठन हुआ।
- अप्रैल 1989 - फ्रॉनहोफर ने MP3 को पेटेन्ट करवाया।
- 1992 - MP1 बनाने में सफलता।
- 1994 - MP2 विकसित।
- 1999 - पहली बार पोर्टेबल MP3 प्लेयर का निर्माण।
आटो प्ले लिस्ट बनायें! (Auto Playlists)
|