|
हिंदी वेबसाइट में आपका स्वागत है!
|
रोज नई बातें कम्प्यूटर/इंटरनेट के बारे में!
कम्प्यूटर/इंटरनेट टिप्स - हिंदी वेबसाइट का चिट्ठा!
आज का टिप: गूगल सर्च विशेषज्ञ बनें!
|
|
हमारे मेलिंग लिस्ट का सदस्य बनकर "अपना वेबसाइट स्वयं बनायें" हिंदी ई-पुस्तिका मुफ्त में डाउनलोड करे!
सदस्य बनने के लिये यहाँ क्लिक करें
कृपया ध्यान रखें - सदस्य बनने के बाद आपको प्राप्त होने वाले ई-मेल में हिंदी ई-पुस्तिका "अपना वेबसाइट स्वयं बनायें" मुफ्त डाउनलोड लिंक भी होगा। आपके इनबाक्स में यदि हमारा ई-मेल न दिखे तो उसे कृपया जंक फोल्डर में खोजें!
|
विन्डोज मीडिया प्लेयर, कुछ विशेष जानकारी! (Windows Media Player)
ऐसा कोई भी कम्प्यूटर प्रयोगकर्ता नहीं होगा जिसने विन्डोज मीडिया प्लेयर! (Windows Media Player) का प्रयोग न किया हो। चाहे संगीत का आनन्द लेना हो या फिर मूव्ही देखना हो, हमें इसकी सहायता लेनी पड़ती है। विन्डोज मीडिया प्लेयर! (Windows Media Player) माइक्रोसॉफ्ट निर्मित एक अत्यन्त लोकप्रिय प्लेयर है।
संगीत सुनने के लिये या मूव्ही देखने के लिये विन्डोज मीडिया प्लेयर! (Windows Media Player) का प्रयोग कैसे किया जाता है यह प्रायः सभी जानते हैं इसलिये यहाँ पर हम इस विषय में चर्चा नहीं करेंगे, हम तो यहाँ पर विन्डोज मीडिया प्लेयर! (Windows Media Player) के विषय में उन कुछ बातों का जिक्र करेंगे जिनके विषय में शायद आपको जानकारी न हो।
मीडिया प्लेयर को मीडिया गाइड में खुलने से रोकें! (Don't Open the Media Guide)
जब आप मीडिया प्लेयर को खोलते हैं तो यह स्वतः ही मीडिया गाइड में खुलता है और इससे आपका दिमाग बहुत खराब होता है क्योंकि एक तो यह इंटरनेट से मीडिया गाइड के मिनी पेज को डाउनलोड करने में समय बर्बाद करता है फिर आपको अपने पसंद का संगीत सुनने या मूव्ही देखने के लिये इस पेज नाउ प्लेइंग पेज में जाना पड़ता है। तो मीडिया प्लेयर को मीडिया गाइड में खुलने से रोकने के लिये निम्न विधि अपनायें:
- स्टार्ट मेनू से या शार्टकट के द्वारा मीडिया प्लेयर को खोलिये।
- मेनूबार से टूल्स|आप्शन्स (Tools|Options) का चयन करें।
- आप्शन्स डॉयलाग बॉक्स प्लेयर टैब में ही खुलेगा, यदि कोई अन्य टैब खुला हो तो प्लेयर टैब को खोल लें।
- अब इस में स्टार्ट प्लेयर इन मीडिया गाइड (Start Player in Media Guide) चेक बॉक्स को अनचेक कर के OK बटन को क्लिक कर दें।
आप जब अगली बार मीडिया प्लेयर को खोलेंगे तो यह देखकर आपको खुशी होगी कि अब उसका मीडिया गाइड में खुलना बंद हो गया है।
लाइब्रेरी का भरपूर प्रयोग करें!
- विन्डोज मीडिया प्लेयर में उपलब्ध लाइब्रेरी में अपने संगीत व मूव्ही कलेक्शन को डालने के लिये मेनूबार में टूल्स|सर्च फॉर मीडिया फाइल्स (Tools|Search for Media Files) का चयन करें।
- खुलने वाले डॉयलाग बॉक्स में एक एक करके उन फोल्डर्स को ब्राउस करें जिनमें आपने मीडिया फाइल्स को सुरक्षित किया है।
- सर्च (Search) बटन को क्लिक करें।
- सर्च समाप्त होने पर क्लोज (Close) बटन दबा दें।
विन्डोज मीडिया प्लेयर के लाइब्रेरी के उपयोग से अनेक लाभ हैं जैसे कि आपको अपने हजारों मीडिया फाइल्स में से जिस फाइल को आप चलाना चाहें, मीडिया प्लेयर स्वतः ही उसे, सर्च सुविधा उपलब्ध होने के कारण, खोज कर उसे ला देता है, आप अपने पसंद के अनेकों प्ले लिस्ट बना सकते हैं आदि।
मुखपृष्ठ
|