हिंदी वेबसाइट

हिंदीभाषियों
के लिये
एक समर्पित वेबसाइट

पेजमेकर - एक परिचय (Pagemaker - Introduction)
पेजमेकर - विवरण
टूलबॉक्स
अन्य पैलेट्स
लेआउट्स (Layouts)
click here

Google

हिंदी वेबसाइट में आपका स्वागत है!

पेजमेकर - लेआउट्स (Layouts)

Pagemaker Tutorials in Hindi!


पेजमेकर सीखें! पेजमेकर सीखें!

मास्टर पेजेस (Master pages)

बहु-पृष्ठीय प्रकाशन (multi-page publications) में यद्यपि प्रत्येक पृष्ठ में पाठ्य सामग्री अलग अलग होती है किन्तु सभी पृष्ठों में बहुत सारी समानताएँ भी होती हैं जैसे कि चारों ओर के हाशिये, पृष्ठ क्रमांक का स्थान, अक्षरों के आकार, हेडर्स, फूटर्स आदि। हर बार नया पृष्ठ बनाते समय इन सभी को समान डिजाइन करने की जरूरत न हो इसलिये पेजमेकर में मास्टर पेज की सुविधा प्रदान की गई है। एक बार मास्टर पेज में हम इन समान चीजों को निश्चित कर देते हैं तो शेष सभी पृष्ठों में ये खाके अपने आप ही बन जाते हैं।

यदि प्रकाशन के एक से अधिक विभाग (sections) होते हैं और सभी विभागों के लेआउट्स अलग अलग होती हैं तो इसके लिये पेजमेकर में हम सभी विभाग के लिये मास्टर पैलेट की सहायता से अलग अलग मास्टर पेज बना सकते हैं। मास्टर पेजेस और प्रकाशन के अन्य पेजेस के आइकॉन पेजमेकर स्क्रीन में सबसे नीचे पट्टी में बने होते हैं। बाँयें तथा दायें (left and right) मास्टर पेजेस के आइकॉन्स काले रंग में सबसे शुरू में होते हैं और उसके बाद अन्य पृष्ठों के सफेद रंग के आइकॉन रहते हैं। किसी भी पृष्ठ को क्रियाशील बनाने के लिये उसके आइकॉन पर क्लिक करना पड़ता है।

पेजमेकर सीखें - हिंदी वेबसाइट



रुलर्स और गाइड्स (Rulers and guides)

पेजमेकर के प्रत्येक प्रकाशन (publication) में क्षैतिज (आड़ी - horizontal) और ऊर्ध्वाधर (खड़ी - vertical) रुलर्स जोड़ा जा सकता है। रुलर्स के 0 को 'जीरो पाइंट विन्डो' को क्लिक करके तथा ड्रैग करके वांछित स्थान पर लाया जा सकता है (नीचे चित्र देखें)। पेजमेकर में ये रुलर्स डिफॉल्ट रूप से अपने आप ही दिखाई देते हैं किन्तु यदि इनके कारण काम करने में यदि असुविधा महसूस हो तो इन्हें मेनूबार से व्हियु|शो रुलर्स (view|show rulers) ).

पेजमेकर सीखें - हिंदी वेबसाइट

पेजमेकर में रुलर्स के अलावा पेज के लेआउट बनाने के लिये और अधिक सहायता प्रदान करने के लिये गाइड्स भी होते हैं जिन्हें कि रुलर्स को क्लिक तथा ड्रैग करके स्क्रीन में किसी भी स्थान पर लाया जा सकता है। ये गाइड्स हरे रंग की लाइन्स होती हैं जो कि स्क्रीन में दिखाई तो देता है किन्तु छपाई में नहीं दिखाई देते। इन गाइड्स की मदद से किसी भी टैक्स्ट या ग्राफिक्स आदि को बिल्कुल सही स्थान पर लाया जा सकता है। माउस के एरो से क्लिक करके इन गाइड्स को इधर उधर खिसकाया जा सकता है और मेनूबार से व्हियु|लॉक गाइड्स (view|lock guides) का चयन करके इन्हें लॉक भी किया जा सकता है।.

पेजमेकर सीखें - हिंदी वेबसाइट



जैसे कि ऊपर चित्र में दिखाया गया है, गाइड्स तीन प्रकार के होते हैं:

गाइड का प्रकार विवरण
मारजिन गाइड्स

मारजिन गाइड्स के द्वारा डाकुमेंट का आकार निश्चित किया जाता है। मेनूबार से फाइल|डाकुमेंट सेटअप (File|Document Setup) का चयन करने पर ये गाइड्स स्वतः ही बन जाते हैं।

कॉलम गाइड्स

इनका प्रयोग डाकुमेंट में कॉलम्स बनाने के लिये किया जाता है। मेनूबार से लेआउट|कॉलम गाइड्स (Layout|Column Guides) का चयन करके इन्हें स्क्रीन पर लाया जाता है।

रुलर गाइड्स टैक्स्ट, ग्राफिक्स आदि को सही जगह में लाने के लिये रुलर गाइड्स का प्रयोग किया जाता है। स्क्रीन पर इन्हें लाने के लिये रुलर्स पर क्लिक करके वांछित स्थान तक ड्रैग किया जाता है।

किसी भी गाइड को मास्टर पेज पर लाने पर वह प्रकाशन के प्रत्येक पृष्ठ पर अपने आप ही आ जाता है। यदि किसी पृष्ठ में मास्टर पेज वाले गाइड्स न दिखाई पड़े तो मेनूबार से लेआउट|कॉपी मास्टर गाइड्स (layout|copy master guides) का चयन करना चाहिये। इसी प्रकार मेनूबार से व्हियु|हाइड गाइड्स (view|hide guides) का चयन करने पर गाइड्स दिखाई देने बंद हो जाते हैं।

लेआउट मेनू

डाकुमेंट में नया पृष्ठ जोड़ने, किसी पृष्ठ को हटाने तथा पृष्ठों की छँटाई करने के लिये लेआउट मेनू से इनसर्ट पेज (nsert page), रीमूव्ह पेज (remove page) तथा सॉर्ट पेजेस (sort pages) निर्देशों (commands) का प्रयोग किया जाता है। ये निर्देश बहुत सरल है और इन्हें आप स्वयं ही आसानी से समझ सकते हैं इसलिये इन पर और अधिक चर्चा करने की आवश्यकता नहीं है।

पेजमेकर सीखें - हिंदी वेबसाइट


पेजमेकर सीखें! पेजमेकर सीखें!

कम्प्यूटर
Computer
आइये कम्प्यूटर सीखें!
Computer Tutorials in Hindi
एमएस आफिस
MS Office
वर्ड (Word)
एक्सेल (Excel)
पॉवर पाइंट (Power Point)

click here

पेजमेकर
Pagemaker
पेजमेकर सीखें! (Pagemaker)

एचटीएमएल
HTML
एचटीएमएल सीखें! (HTML)

अपसामान्य (Paranormal)
अतीन्द्रिय बोध (Extrasensory perception)
भूत-प्रेत (Ghost)

आयुर्वेद (Ayurved)
आयुर्वेद! (Ayurved)

कहावतें (Proverbs)
अंग्रेजी कहावते : हिन्दी भावार्थ
English Proverbs with Hindi Meaning

सुमधुर संगीत (Melody)
सुमधुर संगीत (Melody)

भारतीय सिनेमा
भारतीय सिनेमा का इतिहास!

खोपड़ी खपायें
रु.100 में 100 आइटम लाने का प्रश्न

भोजन व पाक कला
भारतीय भोजन व पाक कला

संस्कृति
भारतीय संस्कृति!
वाल्मीकि
तुलसीदास
वाल्मीकि रामायण

यात्रा एवं पर्यटन
भारत दर्शन!

सामान्य ज्ञान
जानवरों के बारे में विशेष जानकारी (special information about animals)
आविष्कार तथा आविष्कारक
संसार की प्रसिद्ध नदियाँ!
संसार की उच्चतम पर्वत चोटियाँ
राष्ट्र के प्रमुख व्यक्ति

ब्यूटी टिप्स
सौंदर्य की विशेष सलाह

सहयोगी वेबसाइट
महिला मंडल

हिंदी वेबसाइट का चिट्ठा
हिंदी वेबसाइट के चिट्ठे
में अपने लेख डालें।

मित्र|समुदाय
गँठजोड़!
How to Speak and Write correctly

Inquisitiveness - जिज्ञासा

धान के देश में!

हिंदी वेबसाइट!

Digital Hindi Books
My Hubpage
My Lense
Forex Auto Pilot Video