|
हिंदी वेबसाइट में आपका स्वागत है!
|
रोज नई बातें कम्प्यूटर/इंटरनेट के बारे में!
कम्प्यूटर/इंटरनेट टिप्स - हिंदी वेबसाइट का चिट्ठा!
आज का टिप: गूगल सर्च विशेषज्ञ बनें!
|
|
हमारे मेलिंग लिस्ट का सदस्य बनकर "अपना वेबसाइट स्वयं बनायें" हिंदी ई-पुस्तिका मुफ्त में डाउनलोड करे!
सदस्य बनने के लिये यहाँ क्लिक करें
कृपया ध्यान रखें - सदस्य बनने के बाद आपको प्राप्त होने वाले ई-मेल में हिंदी ई-पुस्तिका "अपना वेबसाइट स्वयं बनायें" मुफ्त डाउनलोड लिंक भी होगा। आपके इनबाक्स में यदि हमारा ई-मेल न दिखे तो उसे कृपया जंक फोल्डर में खोजें!
|
स्लाइड्स के साथ काम करना (working with slides) MS Power Point tutorials in Hindi
नया स्लाइट डालना (Insert a New Slide) 
अपने प्रस्तुतीकरण (presentation) में नया स्लाइड डालने के लिये निम्न विधि अपनायें:
- स्लाइट संख्या (slide's number) पर क्लिक करने के बाद आउटलाइन विन्डो से एक नया स्लाइट चुनें।
- मेनूबार से इन्सर्ट|न्यू स्लाइड (Insert|New Slide) का चयन कर लें या टूलबार में न्यू स्लाइड बटन को क्लिक करें।
- खुलने वाले विन्डो में मनपसन्द लेआउट का चुनाव कर के OK बटन दबा दें।
डिजाइन टेम्पलेट लागू करना (Applying a Design Template)
डिजाइन टेम्प्लेट लागू करने के लिये मेनूबार से फॉर्मेट|डिजाइन टेम्प्लेट (Format|Design Template) का चयन करें। मनपसंद टेम्प्लेट को चुन कर अप्लाय (Apply) बटन को क्लिक कर दें।
स्लाइड्स के लेआउट में परिवर्तन करना (Changing Slide Layouts)
किसी स्लाइड के लेआउट को बदलने के लिये मेनूबार में फॉर्मेट|स्लाइड लेआउट (Format|Slide Layout) का चयन करे. उपलब्ध थम्भनेल्स में से वांछित लेआउट का चुनाव करके अप्लाय (Apply) बटन को क्लिक कर दें।

स्लाइड्स का स्थान परिवर्तित करना (Reordering Slides)
स्लाइड सॉर्टर व्हियु (Slide Sorter View), में किसी स्लाइड का स्थान बदलने के लिये केवल उसे क्लिक कर के माउस के द्वारा वांछित स्थान तक ड्रैग करना पड़ता है किन्तु नार्मल (Normal) या आउटलाइन व्हियु (Outline View), में स्लाइड के बाजू में बने आइकान को ड्रैग कर के स्लाइड का स्थान परिवर्तन किया जाता है।
स्लाइड को छिपाना (Hide Slides)
यदि आप स्लाइड शो के दौरान किसी स्लाइट को दिखाना नहीं चाहते किन्तु उस स्लाइड को मिटाना भी नहीं चाहते ताकि वह अन्य समय में काम आये तो मेनूबार में स्लाइड शो|हाइड स्लाइड (Slide Show|Hide Slide) का चयन करके ऐसा कर सकते हैं। छिपे हुये स्लाइड को वापस लाकर पुनः दिखाने के लिये मेनूबार में स्लाइड शो|हाइड स्लाइड (Slide Show|Hide Slide) को फिर से क्लिक करें।
विशिष्ट स्लाइड शो बनाना (Create a Custom Slide Show)
यदि आप अपने स्लाइड शो में सभी स्लाइड्स को न दिखा कर केवल चुने हये स्लाइड्स को ही दिखाना चाहते हैं तो कस्टम स्लाइड शो (Custom Slide Show) आपको यह सुविधा प्रदान करती है।
- मेनूबार में स्लाइड शो|कस्टम स्लाइड शो (Slide Show|Custom Slide Show) का चयन करें।

- कस्टम शो विन्डो (Custom Shows) में न्यू..... (New...) बटन को क्लिक करें।
- कस्टम शो परिभाषित करें (Define Custom Show) में स्लाइड शो का नाम (Slide show name) वाले सफेद बॉक्स में अपने कस्टम स्लाइड शो का नाम टाइप करें।

- स्लाइड्स इन प्रेजेन्टेशन (Slides in presentation) विन्डो में जिन स्लाइड्स को आप दिखाना चाहते हैं उन्हें हाईलाइट कर के जोड़ें (Add) >> बटन की सहायता से स्लाइड्स इन कस्टम शो (Slides in custom show) विन्डो में डालते जायें।
- किसी स्लाइड को वापस लाने के लिये उपरोक्त क्रिया के विपरीत क्रिया अपनायें अर्थात् स्लाइड्स इन कस्टम शो (Slides in custom show) विन्डो से जिन स्लाइड्स को आप हटाना चाहते हैं उन्हें हाईलाइट कर के रीमूव्ह (Remove) बटन की सहायता से स्लाइड्स इन प्रेजेन्टेशन (Slides in presentation) विन्डो में वापस डाल दें।
- कस्टम शो में स्थित स्लाइड्स को मनपसंद तरतीब देने के लिये स्लाइड्स को हाईलाइट कर के ऊपर नीचे किया जा सकता है।
- कार्य सम्पन्न हो जाने पर OK बटन दबा दें।
- अपने शो के पूर्व-प्रदर्शन (preview) के लिये दिखायें (Show) तथा कस्टम शो विन्डो को बंद करने के लिये बंद (Close) बटन का प्रयोग किया जाता है
कस्टम स्लाइड शो का संपादन करना (Edit a Custom Slide Show)

- मेनूबार में स्लाइड शो|कस्टम स्लाइड शो (Slide Show|Custom Slide Show) का चयन करें।
- कस्टम शोज (Custom shows) बॉक्स में स्थित स्लाइड्स को हाईलाइट करके संपादित करें.... (Edit...) बटन की सहायता से वांछित संपादन कर लें।
- किसी स्लाइड को हटाने या मिटाने के लिये उसे हाईलाइट करके हटायें (Remove) बटन दबायें।
- अपने कस्टम स्लाइड शो की प्रतिलिपि (copy) बनाने के लिये कॉपी (Copy) बटन को क्लिक करें। संपादन.... (Edit...) बटन को प्रयोग कर के बनाई गई प्रतिलिपि को मिटाया भी जा सकता है।
- अपने शो के पूर्व-प्रदर्शन (preview) के लिये दिखायें (Show) तथा बाहर आने के लिये बंद (Close) बटन का प्रयोग किया जाता है
पाठ्य समग्री जोड़ना (Add Content)
|