|
हिंदी वेबसाइट में आपका स्वागत है!
वेब डिजाइन मार्गदर्शिका (Web Design Guide)
हिन्दी में वेब डिजाइन ट्यूटोरियल (Web Design Tutorial in Hindi)
अपना वेबसाइट बनायें
बहुत लोगों के मन में अपना शौकिया वेबपेज (webpage) या व्यवसायिक वेबसाइट (website) बनाने की इच्छा रहती है किन्तु वेब डिजाइन (web design) का ज्ञान न होने के कारण उनकी इच्छा मन में ही दबी रह जाती है। यह वेब डिजाइन मार्गदर्शिका (Web Design Guide) ऐसे ही लोगों के मार्गदर्शन के लिये बनाया गया है।
वेब साइट (website) बनाने के लिये बहुत कम वस्तुओं की आवश्यकता होती है और अन्तर्जाल (Internet) में अधिकतर वस्तुएँ मुफ्त में ही मिल जाती हैं। दूसरे शब्दों में कहा जाये तो वेब साइट (website) बनाने के लिये आपको कोई बहुत बड़ी रकम खर्च करने की कतइ जरूरत नहीं है। सिर्फ आपको यह जानना जरूरी है कि आखिर शुरुवात कैसे करें।
आरम्भ कैसे करें
किसी भी कार्य को शुरु करना बहुत मुश्किल जान पड़ता है किन्तु वास्तव में ऐसा नही है। यदि आप में सीखने की तीव्र इच्छा है तो आप किसी भी नये काम की शुरुवात बड़ी आसानी के साथ कर सकते है और आपको यदि किसी अनुभवी से मार्गदर्शन भी मिल जाये तो शुरुवात करना चुटकी बजाने जैसा आसान हो जाता है। यह वेब डिजाइन मार्गदर्शिका (Web Design Guide) आपके मार्गदर्शन के लिये ही तैयार किया गया है। बस इसे पढ़ते जाइये और आपका वेबसाइट तैयार होता चला जायेगा। इस वेब डिजाइन मार्गदर्शिका (Web Design Guide) में इस बात का भी ध्यान रखा गया है कि आपकी जेब से रकम खर्च न हो और यदि हो भी तो नहीं के बराबर। तो सबसे पहले आप यह जान ले कि अपना वेबसाइट बनाने के लिये आपको किन चीजों की आवश्यकतायें होंगी।
आवश्यकताएँ
अपना वेब साइट (website) बनाने के लिये क्या क्या आवश्यक हैं इसकी लिस्ट हम नीचे दे रहे हैं:
- कम्प्यूटर का मूलभूत ज्ञान (basic computer skills)
- पर्सनल कम्प्यूटर (access to a personal computer)
- अन्तर्जाल (Internet) की सुविधा (access to the Internet)
- आपके वेबसाइट के लिये एक अच्छा सा और उचित डोमेननेम और वर्ल्ड वाइड वेब में आपके वेब साइट के प्रकाशन के लिये स्थान (a place on the world wide web to publish your page)
- आरम्भ करने के लिये फिलहाल इतनी ही आवश्यकतायें होंगी बाद की आवश्यकताओं की चर्चा हम आगे करेंगे।
अगले कदम
अब यह भी जान लें कि आपको क्या क्या करना होगा:
- अपने उदद्देश्य (objectives) को परिभाषित करें।
- अपने वेबपेज की रूपरेखा तैयार करें (design your webpages)।
- अन्तर्जाल से कोई मुफ्त सबडोमेननेम (subdomainname) तथा प्रकाशन स्थान (web hosting) प्राप्त करें।
- अपने वेबसाइट (website) का निर्माण करें।
- अपने वेबसाइट को प्रमोट करें (promote your website)।
अपने उद्देश्य (objectives) को परिभाषित करें।
|