हिंदी वेबसाइट

हिंदीभाषियों
के लिये
एक समर्पित वेबसाइट
वेब डिजाइन मार्गदर्शिका (Web Design Guide)

शुरुवात कैसे करें
अपने उदद्देश्य (objectives) को परिभाषित करें।
वेबसाइट (website) की रूपरेखा (design) तैयार करना
मुफ्त सबडोमेननेम (subdomainname) तथा प्रकाशन स्थान (web hosting)
वेबसाइट बनाने का अभ्यास (Website Design Practice)
प्रायः प्रयोग किये जाने वाले HTML कोड्स (Common HTML Codes)
ब्लॉग भी बनायें (Start a Blog)
अभ्यास के साथ कमाई! (Earn with practice)
डोमेन नेम (domainname) रजिस्टर करना (Register a Domainname)
वेब होस्टिंग (Web Hosting)

click here

NARAD:Hindi Blog Aggregator

Google

हिंदी वेबसाइट में आपका स्वागत है!

वेब डिजाइन मार्गदर्शिका (Web Design Guide)

हिन्दी में वेब डिजाइन ट्यूटोरियल (Web Design Tutorial in Hindi)


वेबसाइट (website) की रूपरेखा (design) तैयार करना

यह निश्चय कर लेने के बाद कि आपके वेबसाइट (website) का लक्ष्य क्या है और उसे देखने के लिये किस प्रकार के लोग आयेंगे, आपको अपने वेबसाइट (website) की रूपरेखा (design) तैयार करनी होगी। दर्शकदीर्घा (audience) के लोगों को ध्यान में रख कर सोचना होगा कि आप ग्राफिक्स (graphics) का प्रयोग करेंगे या नहीं। क्या एनीमेशन (animation) या संगीत (music) का प्रयोग उचित होगा? आदि, आदि। एक बार रूपरेखा (design) तैयार कर लेने के बाद आपको अपने वेबसाइट के प्रत्येक पेज को उसी रूपरेखा के अनुसार बनाना होगा।



किसी भी वेबसाइट के लिये उसके अन्तर्गत प्रदान की गई पठन सामग्री (content) का सर्वाधिक महत्व होता है। एक बहुत सुन्दर वेबसाइट (website) में यदि पढ़ने के लिये कुछ भी रोचक सामग्री न मिले तो कोई भी उसे पसंद नहीं करेगा। इसके विपरीत किसी सामान्य वेबसाइट (website) में भी यदि आकर्षक पठन सामग्री (content) हो तो लोग अवश्य ही उस वेबसाइट (website) में आते हैं और यदि उसको सामान्य के स्थान पर अतिसुन्दर बना दिया जाये तो सोने में सुहागा हो जाता है। अतः आपको अपने वेबसाइट (website) के लिये ऐसे संदेशों का निर्माण करना होगा जिसे लोग पसंद करें। इसके लिये आपको अपनी कल्पना शक्ति को तीक्ष्णतम बनाना होगा। मेरा विश्वास है कि प्रयास करने पर आप अच्छे लेख लिख ही लेंगे किन्तु यदि आपको लगता है कि शायद आप इस कार्य के लिये सक्षम नहीं हैं तो किसी व्यवसायिक लेखक की सेवायें प्राप्त कर सकते हैं।


पर एक बात हमेशा ध्यान में रखें कि किसी दूसरे की रचना का उपयोग आप अपने वेबसाइट में करते हैं तो उनसे पूर्व अनुमति प्राप्त कर लें और दूसरों की रचना की चोरी तो कदापि न करें। यह भी जान लें कि किसी समाचार पत्र या पत्रिका के लिये लिखे गये लेख और किसी वेबसाइट के लिये लिखे गये लेख में बहुत अन्तर होता है। समाचार पत्र या पत्रिका में केवल पढ़ने के लिये ही सामग्री होती है किन्तु वेबसाइट (website) में देखने व सुनने के लिये भी चीजें होती हैं जैसे कि फोटो (photos), ग्राफिक्स (graphics), संगीत (music), व्हीडियो (videos) आदि। तो खूब सोच समझ कर फोटो (photos), ग्राफिक्स (graphics), संगीत (music), व्हीडियो (videos) आदि का प्रयोग करके अपने वेबसाइट (website) को अधिक से अधिक आकर्षक बनाने का प्रयास करें। किन्तु बड़े आकार वाली फाइलों का प्रयोग न करें क्योंकि उनसे वेबसाइट (website) के लोड होने में देर होने लगती है और दर्शकदीर्घा (audience) के लोग प्रतीक्षा करना बिल्कुल पसंद नहीं करते। अलग अलग लोग अलग अलग प्रकार के पर्सनल कम्प्यूटर (personal computers) प्रयोग करते हैं और यह आवश्यक नहीं है कि आपका वेबसाइट (website) प्रत्येक कम्प्यूटर (computer) में लोड होने के लिये एक समान समय ले। वेबसाइट के लिये सामग्री लिखते समय ध्यान में रखें कि छोटी सामग्री ही अत्यधिक उपयुक्त होती है अर्थात् आपको 'गागर में सागर' वाली उक्ति का प्रयोग करना होगा।


अन्तर्जाल से मुफ्त सबडोमेननेम (subdomainname) तथा प्रकाशन स्थान (web hosting) प्राप्त करें

Comments

No comments yet
*Name:
Email:
Notify me about new comments on this page
Hide my email
*Text:
 
Powered by Scriptsmill Comments Script

click here

click here

अपनी कविताएँ, लेख आदि कृतियों को हिंदी वेबसाइट कृति निर्देशिका में जोड़ कर अन्तर्जाल में हिंदी का वर्चस्व बढ़ायें।

सर्च से आमदनी! (Paid to Search - Easy Money)

मुफ्त ई-कार्ड्स (Free ECards!)

ज्ञान गंगा! (Wisdom)
कम्प्यूटर
Computer
आइये कम्प्यूटर सीखें!
Computer Tutorials in Hindi
एमएस आफिस
MS Office
वर्ड (Word)
एक्सेल (Excel)
पॉवर पाइंट (Power Point)

click here

पेजमेकर
Pagemaker
पेजमेकर सीखें! (Pagemaker)

एचटीएमएल
HTML
एचटीएमएल सीखें! (HTML)

अपसामान्य (Paranormal)
अतीन्द्रिय बोध (Extrasensory perception)
भूत-प्रेत (Ghost)

आयुर्वेद (Ayurved)
आयुर्वेद! (Ayurved)

कहावतें (Proverbs)
अंग्रेजी कहावते : हिन्दी भावार्थ
English Proverbs with Hindi Meaning

सुमधुर संगीत (Melody)
सुमधुर संगीत (Melody)

भारतीय सिनेमा
भारतीय सिनेमा का इतिहास!

खोपड़ी खपायें
रु.100 में 100 आइटम लाने का प्रश्न

भोजन व पाक कला
भारतीय भोजन व पाक कला

संस्कृति
भारतीय संस्कृति!
वाल्मीकि
तुलसीदास
वाल्मीकि रामायण

यात्रा एवं पर्यटन
भारत दर्शन!

सामान्य ज्ञान
जानवरों के बारे में विशेष जानकारी (special information about animals)
आविष्कार तथा आविष्कारक
संसार की प्रसिद्ध नदियाँ!
संसार की उच्चतम पर्वत चोटियाँ
राष्ट्र के प्रमुख व्यक्ति

ब्यूटी टिप्स
सौंदर्य की विशेष सलाह

सहयोगी वेबसाइट
महिला मंडल

हिंदी वेबसाइट का चिट्ठा
हिंदी वेबसाइट के चिट्ठे
में अपने लेख डालें।

मित्र|समुदाय
गँठजोड़!
How to Speak and Write correctly

Inquisitiveness - जिज्ञासा

धान के देश में!

हिंदी वेबसाइट!