|
हिंदी वेबसाइट में आपका स्वागत है!
Untitled
एमएस वर्ड में ग्राफिक्स जोड़ना MS Word tutorials in Hindi
क्लिप आर्ट जोड़ना
अपने डाकुमेंट में माइक्रोसॉफ्ट लाइब्रेरी से क्लिप आर्ट लगाने के लिये निम्नलिखित विधि अपनायें:

- वांछित चित्र खोजने के लिये सर्च फॉर क्लिप (Search for clips) के बाजू वाले सफेद बॉक्स में अपनी पसंद के चित्र से सम्बंधित एक या एक से अधिक 'कीवर्ड' टाइप करें और एंटर दबायें।
या
किसी केटेगरी (category) आइकान को क्लिक करें।
- जिस चित्र को आप अपने डाकुमेंट में लगाना चाहते हैं उसे एक बार क्लिक करें। क्लिक करने पर नीचे दिये गये चित्र के अनुसार पॉपअप बॉक्स खुलेगा।

- चित्र लगाना (Insert Clip): अब चित्र को लगाने के लिये इन्सर्ट क्लिप को क्लिक करें।
- चित्र लगाने के पहले उसे देखना (Preview Clip): चित्र लगाने के पहले उसे देखने लिये प्रीव्हियु क्लिप को क्लिक करें।

- क्लिप को अपने फेव्हरिट्स में जोड़ना (Add Clip to Favourites): इसके द्वारा आप किसी भी क्लिप को अपने फेव्हरिट डायरेक्टरी में जोड़ सकते हैं।
किसी फाइल से चित्र लगाना:
- मेनूबार में इन्सर्ट|पिक्चर|फ्रॉम फाइल (Insert|Picture|From File) का चयन करें।
- लुक इन (Look in) विन्डो से चित्र प्राप्त करें।
- चित्र वाले फाइल को हाईलाइट करें और इन्सर्ट बटन को क्लिक कर दें।

ग्राफिक्स का संपादन करना
चित्र पर एक बार क्लिक करें। क्लिक करने पर उसमें आठ हेंडल्स और पिक्चर टूलबार दिखाई देने लगेंगे जिनकी सहायता से चित्र के आकार में किसी भी प्रकार का परिवर्तन तथा उसमें विभिन्न प्रकार के प्रभाव उत्पन्न किया जा सकता है। चित्र के कोने के हेंडल का प्रयोग करके उसकी ओरिजनल साइज के अनुपात में ही चित्र का साइज घटाया या बढ़ाया जा सकता है। पिक्चर टूलबार के लिये मेनूबार में व्हियु|टूलबार्स|पिक्चर (View|Toolbars|Picture) का चयन करें।

- इन्सर्ट पिक्चर (Insert Picture): इसके द्वारा किसी चित्र को सेलेक्ट करके उसमें मनपसंद बदलाव किया जा सकता है।
- इमेज कंट्रोल ((Image Control): इसके द्वारा चित्र को श्वेत-श्याम (Black and White) किया जा सकता है तथा वाटरमार्क (watermark) बनाया जा सकता है।
- मोर/लेस कांट्रास्ट (More/Less Contrast): इसके द्वारा कलर कांट्रास्ट में परिवर्तन किया जा सकता है।
- क्रॉप (Crop): इसके द्वारा चित्र के अवांछनीय बाहरी हिस्से को हटाया जा सकता है।
- लाइन स्टाइल (Line Style): इसके द्वारा चित्र में अनेकों प्रकार के बार्डर बनाये जा सकते हैं।
- टैक्स्ट रैपिंग (Text Wrapping): इसके द्वारा डाकुमेंट में टैक्स्ट और ग्राफिक्स को मिलाने के तरीके को बदला जा सकता है।
- फॉर्मेट पिक्चर (Format Picture): इसके द्वारा एक अलग विन्डो में सभी इमेज प्रापर्टीज़ को देखा जा सकता है।
- रीसेट पिक्चर (Reset Picture): इसके द्वारा चित्र में किये गये परिवर्तनों को रद्द किया जा सकता है।
आटो शेप्स (Auto Shapes)
आटो शेप्स का प्रयोग विभिन्न प्रकार के रेखागणितीय आकार, एरोज़, फ्लो चार्ट, सिमबाल्स, स्टार्स तथा बैनर्स बनाने के लिये किया जाता है। आटो शेप्स टूलबार के लिये मेनूबार में इन्सर्ट|पिक्चर|आटोशेप्स (Insert|Pictures|Autoshapes) या व्हियु|टूलबार्स|आटोशेप्स (View|Toobars|Autoshapes) का चयन करें।

- लाइन्स सीधी रेखा, एरो तथा दोनों छोर पर एरो बनाने के लिये।
- बेसिक शेप्स द्वि तथा त्रि आयामी आकार, आइकान्स, ब्रैकेट्स आदि बनाने के लिये।
- ब्लॉक एरोज़ द्वि तथा त्रि आयामी एरोज़ बनाने के लिये।
- फ्लो चार्ट विभिन्न प्रकार के फ्लो चार्ट बनाने के लिये।
- स्टार्स तथा बैनर्स विभिन्न प्रकार के स्टार्स तथा बैनर्स बनाने के लिये।
- मोर आटोशेप्स अन्य प्रकार के आटो शेप्स बनाने के लिये।
एमएस वर्ड में स्पेलिंग और ग्रामर चेक करना (Spelling and Gramer)
यह वेबसाइट आपको कैसा लगा?
कुल व्होट: 265
|