एमएस वर्ड में अनुक्रमणिका (Table of Contents) बनाना MS Word tutorials in Hindi
यदि आपने डाकुमेंट बनाने में हेडिंग (Heading) और पैराग्राफ स्टाइल (देखें - स्टाइल्स) का प्रयोग किया है तो वर्ड स्वतः ही आपके लिये अनुक्रमणिका (table of contents) बना देती है।
स्वतः अनुक्रमणिका बनाने की विधि:
जिस शीर्षक (heading) को आप अनुक्रमणिका में शामिल करना चाहते हैं, उसे हाईलाइट करें।
अब आल्ट+शिफ्ट+O (Alt+Shift+O) दबायें। इससे अनुक्रमणिका प्रविष्टि खिड़की (Mark Table of contents Entry window) खुल जायेगी।
प्रविष्टि (Entry):यदि आप अनुक्रमणिका में शीर्षक का नाम दूसरा देना चाहते हैं तो नाम परिवर्तन (rename) करें।
टेबल आइडेंटीफायर (Table identifier): C को सेलेक्ट करें।
लेव्हल (Level): पहले, दूसरे... लेव्हल के शीर्षकों के लिये क्रमशः 1, 2... का चुनाव करें।
मार्क (Mark) बटन को क्लिक करें।
इससे आपके डाकुमेंट में "रिव्हील कोड्स"(reveal codes) दिखाई देने लगेंगे। घबराने की कोई बात नहीं है, ये कोड्स सिर्फ स्क्रीन पर ही दिखाई देते हैं, छपाई में नहीं आते। और यदि आप इनका दिखना पसंद नहीं करते तो ('शो/हाइड कोड्स - Show/Hide codes) बटन को दबा दें, कोड्स दिखाई देने बंद हो जायेंगे।
अनुक्रमणिका में अन्य शीर्षक जोड़ने के लिये उन शीर्षकों को हाईलाइट करें। प्रक्रिया पूर्ण करने के लिये क्लोज़ (Close) बटन दबायें।
अनुक्रमणिका को उत्पन्न (generate) करना
अनुक्रमणिका में शामिल होने वाले सभी शीर्षकों को मार्क कर लेने के बाद निम्न विधि अपनायें:
कर्सर को उस स्थान पर ले जायें जहाँ पर अनुक्रमणिका उत्पन्न करना है।
मेनूबार में इन्सर्ट|इंडेक्स एण्ड टेबल्स (Insert|Index and Tables) को सेलेक्ट करें।
अब अनुक्रमणिका को अपने रुचि के अनुसार (customize) बना लें। आप चाहें तो पहले से बने (preset) डिजाइन्स का भी प्रयोग कर सकते हैं। कैसा बना है देखने के लिये प्रिंट प्रिव्हियु (Print Preview) का प्रयोग करें।
यदि अनुक्रमणिका में पृष्ठ संख्या भी दर्शाना है तो 'शो पेज नंबर्स' (Show page numbers) बॉक्स को चेक कर दें। पृष्ठ संख्या को शीर्षक के दायीं ओर दर्शाना हो तो 'राइट अलाइन पेज नंबर्स (Right align page numbers) बॉक्स को भी चेक कर दें।