|
हिंदी वेबसाइट में आपका स्वागत है!
Untitled
एमएस वर्ड में वेब पेज (Web Page) बनाना MS Word tutorials in Hindi
वेब पेज बनाने के लिये पिछले पृष्ठ में वेब विजार्ड के तरीके के विषय में चर्चा की गई थी। इस पृष्ठ में बिना वेब विजार्ड की सहायता के वेब पेज बनाने के बारें में बातें करेंगे। वेब पेज बनाने के लिये वेब लेआउट व्हियु उचित होता है अतः इसके लिये मेनूबार में व्हियु|वेब लेआउट (View|Web Laout) का चयन करें। अपने विवरणों (text) तथा ग्राफिक्स को मनचाहे ढंग से पृष्ठ में रखें।
हाइपरलिंक्स 
हाइपरलिंक्स के द्वारा दो वेब पेजों को संबद्ध करने का कार्य किया जाता है। टैक्स्ट और ग्राफिक्स दोनों से ही हाइपरलिंक्स बनाया जा सकता है जिसकी विधि नीचे दी जा रही है।
- उस टैक्स्ट या ग्राफिक्स को हाईलाइट करें जिसे कि आप हाइपरलिंक बनाना चाहते हैं और
(इंसर्ट हाइपरलिंक - Insert Hyperlink) बटन को क्लिक करें या कंट्रोल+K (Control+K) दबायें।
- आवश्यक हो तो इंसर्ट हाइपरलिंक डायलॉग बॉक्स के टैक्स्ट में वांछित परिवर्तन कर लें।

- फाइल या वेब पेज के नाम वाले बॉक्स में फाइल या वेब पेज का नाम टाइप करें या लिस्ट से चुनाव कर लें।
- अब OK को क्लिक कर दें। बस आपका हाइपरलिंक बन कर तैयार हो गया।
वेब पेजों को HTML (Hypertext Markup Language)फॉर्मेट, जिसे पढ़ने में ब्राउसर्स सक्षम होते हैं, में सुरक्षित (save) किया जाता है। 'सेव्ह ऐज़ वेब पेज' (Save as Web Page) फीचर प्रयोग करने पर वर्ड डाकुमेंट को HTML फॉर्मेट में परिवर्तित कर देता है।
- मेनूबार में फाइल|सेव्ह ऐज वेब पेज (File|Save as Web Page) का चयन करें।
- उचित शीर्षक देने के लिये 'चेंज टाइटिल' (Change Title) को क्लिक करें

- दिये गये बॉक्स में फाइल का नाम टाइप करें।
- यह सुनिश्चित कर लें कि आप सेव्ह ऐज वेब पेज का ही प्रयोग कर रहे हैं।
- अब सेव्ह (Save) को क्लिक कर दें।
टैम्पलेट का प्रयोग करके वेब पेज बनाना
आपके वेब पेज में वर्णित विवरणों (content) को सुंदरता प्रदान करने के लिये वर्ड आपको अनेकों प्रकार के लेआउट वाले टैम्प्लेट्स की सुविधा प्रदान करती है। टैम्प्लेट का प्रयोग करके वेब पेज बनाने की विधि नीचे दी जा रही है।
- मेनू बार में फाइल|न्यू (File|New) का चयन करें।
- न्यू डायलॉग बॉक्स में वेब पेजेस (Web Pages) को क्लिक करें।
- लिस्ट में से किसी मनपसंद टैम्प्लेट को हाईलाइट करें और OK को क्लिक कर दें।

- अब मेन विन्डो में टैम्प्लेट दिखाई देने लगेगा। उसमें पहले से दिये गये विवरणों के स्थान पर अपना विवरण टाइप करें। दिये गये चित्रों को भी बदल कर अपने विवरण से सम्बंधित चित्र डाल दें।

वेब पेज थीम्स
वर्ड में किसी भी वेब पेज में उसे और अधिक सुंदर बनाने के लिये पूर्व निर्धारित थीम डाला जा सकता है। इसके लिये मेनू बार में फॉर्मेट|थीम (Format|Theme) का चयन करें। लिस्ट में से किसी भी मनपसंद थीम को चुन लें और OK को क्लिक कर दें।
वेब पेज को देखना (Preview the Web Page)
वेब पेज को प्रकाशित करने के पहले देखने के लिये मेनू बार में फाइल|वेब पेज प्रीव्हियु (File|Web Page Preview) का चयन करें।
यह वेबसाइट आपको कैसा लगा?
कुल व्होट: 265
कीबोर्ड शार्टकट्स (Keyboard Shortcuts)
|