|
हिंदी वेबसाइट में आपका स्वागत है!
Untitled
एमएस वर्ड में वेब विजार्ड (Web Wizard) का प्रयोग करना MS Word tutorials in Hindi
वेब विजार्डका प्रयोग करके उनके पूर्वनिश्चित (preset) लेआउट्स तथा ग्राफिक्स की सहायता से आप शीघ्रातिशीघ्र अन्तर्जाल (Internet) के लिये अपना वेब पेज आसानी के साथ बना सकते हैं।
- मेनूबार में फाइल|न्यू (File|New) सेलेक्ट करें।
- न्यू डायलॉग बॉक्स में वेब पेज (Web Page) को क्लिक करें।

- वेब पेज विजार्ड (Web Page Wizard) को हाईलाइट करके OK को क्लिक करें।
- प्रथम वेब पेज विजार्ड (first Web Page Wizard) में 'अगला' (Next) को क्लिक करें।
- शीर्षक तथा स्थान (Title and Location) - अपने वेब पेज के शीर्षक की प्रविष्टि करके उसे अपने कम्प्यूटर में सुरक्षित (save) करने का स्थान का चयन करें और 'अगला' (Next) को क्लिक कर दें।

- नेव्हीगेशन (Navigation) - अब अपने वेब पेज के लिये उचित प्रकार का नेव्हीगेशन चुनें। सामान्यतः अलग पेज (Separate Page) का चयन करना उत्तम होता है, क्योंकि यह सबसे आसानतम है।

- पेज जोड़ें (Add Pages) - अगले स्क्रीन में उन वेब पजों की लिस्ट दिखाई देगी जो वर्तमान वेब साइट में बने हुये हैं। अब नया पृष्ठ जोड़ने के लिये 'नया रिक्त पृष्ठ जोड़ें' (Add New Blank Page) बटन को क्लिक करें। यदि लिस्ट के किसी पृष्ठ को हटाना हो तो उसे हाईलाइट करें तथा 'पृष्ठ हटायें' (Remove Page) को क्लिक करें। अपने बनाये हुये पृष्ठ को वेब साइट में जोड़ने के लिये 'उपलब्ध फाइल जोड़ें' (Add Existing File) बटन को क्लिक करके अपने बनाये पृष्ठ को सेलेक्ट कर लें।

लेआउट वाले पेज को जोड़ने के लिये 'लेआउट वाले पृष्ठ जोड़ें' (Add Template Pate) को क्लिक करें। अपने पसंद के लेआउट वाले पेज को हाईलाइट करें जिससे वह प्रीव्हयु विन्डो में दिखाई पड़ने लगेगी। मनपसंद वेब पेज सेलेक्ट कर लेने के बाद OK को क्लिक कर दें।

- पृष्ठों का निर्माण करना (Organize Pages) - पृष्ठों का तारतम्य बदलने के लिये 'ऊपर ले जायें' (Move up) 'नीचे लायें' (Move Down) बटनों का प्रयोग करें। पृष्ठ का नाम बदलने के लिये 'नाम बदलें' (Rename) को क्लिक करें।

- व्हिजुअल थीम (Visual Theme) - अपने वेब पेज में व्हिजुअल थीम जोड़ने के 'व्हिजुअल थीम जोड़ें' (Add a visual theme) को सेलेक्ट करें तथा ब्राउस करके मन पसंद व्हिजुअल थी का चुनाव कर लें। यदि वेब पेज में व्हिजुअल थीम न जोड़ कर उसे रिक्त ही रखना हो तो 'कोई व्हिजुअल थीम नहीं' (No visual theme) को चुनें।

थीम्स विन्डो में किसी भी थीम को हाईलाइट करके उसे आप देख सकते हैं। यदि vivid colors और Active Graphics का प्रयोग करना हो तो उन बॉक्सेस को भी चेक कर लें और OK को क्लिक कर दें।

यह वेबसाइट आपको कैसा लगा?
कुल व्होट: 265
एमएस वर्ड में वेब पेज (Web Wizard) बनाना।
|